मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। (Arvind Kejriwal , Twitter)
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। (Arvind Kejriwal , Twitter)

डेंगू के खिलाफ अभियान, केजरीवाल ने दिल्ली से मांगी मदद

Published on

दिल्ली सरकार की तरफ से डेंगू के खिलाफ चलाए जा रहे 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट महाअभियान में दिल्ली के बच्चों की भारी भागीदारी के बाद अब यह अभियान अपने छठें सप्ताह में प्रवेश कर रहा है।

इस सप्ताह अभियान में दिल्ली में रहने वाले सभी परिवारों को डेंगू को हराने के लिए एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दिल्ली में रहने वाले सभी परिवारों को इस अभियान में इसलिए शामिल किया जा रहा है, ताकि वे हर रविवार को समय निकालकर 10 मिनट तक अपने घरों का निरीक्षण करें।

इस निरीक्षण के दौरान एकत्र साफ पानी को बदल दें। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सभी परिवारों को 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान में भाग लेने के लिए स्वयं प्रोत्साहित करेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा, "सभी दिल्लीवासियों के सामूहिक प्रयासों से हम डेंगू मच्छरों के प्रजनन को रोकने में सफल होंगे और अपने परिवार और पूरे दिल्ली के निवासियों को डेंगू से बचाएंगे।"

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था, "डेंगू के खिलाफ दिल्लीवासियों का महाअभियान जारी है। पांचवें रविवार को मैंने फिर से अपने घर पर रुके हुए पानी को बदला और डेंगू के मच्छर पैदा होने की संभावना को खत्म किया। मैं सभी दिल्ली वासियों से अनुरोध करता हूं कि आप भी हर रविवार को 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट, हर रविवार, डेंगू पर वार महाअभियान का हिस्सा जरूर बनें।"

डेंगू के खिलाफ इस अभियान में इस वर्ष, दिल्ली सरकार ने लोगों की मदद करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23300012 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8595920530 शुरू किया है।

हर रविवार को 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान के तहत दिल्ली सरकार ने अपील की है कि लोग घर में एकत्रित साफ जमा पानी को बदलें। डेंगू का मच्छर जमा साफ पानी में पनपता है, इसलिए लोगों को गमलों, कूलर, एसी, टायर, फूल दान आदि में जमा पानी को हर हफ्ते बदलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील जारी करते हुए कहा, "जमा पानी में तेल या पेट्रोल की कुछ बूंदें डालें। पानी की टंकी को हमेशा ढक्कन से ढक कर रखें। अपने घर की जांच करने के बाद लोग अपने 10 दोस्तों रिश्तेदारों को फोन कर जागरूक करें। सभी के सहयोग से शहर से डेंगू को खत्म किया जा सकता है।" (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in