आईपीएल में चला बाउल्ट की गेंदबाज़ी का जादू

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट। (Wikimedia Commons)
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट। (Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के विकेट पावरप्ले में ही ले लिए थे और इसी के साथ बाएं हाथ के बाउल्ट पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बाउल्ट ने आईपीएल-13 में पावरप्ले में 12 विकेट लिए हैं।

बाउल्ट के बाद राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर हैं जिनके नाम पावरप्ले में नौ विकेट हैं।

न्यूजीलैंड के बाउल्ट ने इस सीजन पांच बार पहले ही ओवर में विकेट चटकाए हैं।

बाउल्ट ने धवन को पहले ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। मुंबई और दिल्ली के बीच 11 अक्टूबर को हुए पिछले मैच में बाउल्ट ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शॉ को आउट किया था।

बाउल्ट ने शनिवार को तीन विकेट आईपीएल में अपने विकेटों की संख्या 20 तक पहुंचा दी है और वह लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in