बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट का वर्कप्लेस सुंदर आत्माओं से भरा हुआ

बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट का वर्कप्लेस सुंदर आत्माओं से भरा हुआ
Published on: 
Updated on: 
1 min read

बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट खुद को धन्य महसूस करते हैं क्योंकि उनका कार्यस्थल सुंदर आत्माओं से भरा हुआ है। पुलकित ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, तस्वीर उनकी फिल्म पागलपंती के सेट की लग रही है, जहां वह एक कुत्ते को पुचकारते यानी प्यार करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "जब आपका कार्यस्थल इतनी सुंदर आत्माओं से भरा होता है, तो आप जानते हैं कि आप धन्य हैं। हैशटैग एटिट्यूड ग्रेटिट्यूड। हैशटैग पागलपंती। हैशटैग थ्रो बैक। ऑन सेट।" इस फोटो को फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर 29.5 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

'पागलपंती' 2019 में रिलीज हुई। फिल्म अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित है। इसमें अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला, कृति खरबंदा और सौरभ शुक्ला भी हैं। पुलकित अगली बार फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' में नजर आएंगे, फिल्म धीरज कुमार द्वारा निर्देशित है। पुलकित 'फुकरे 3' और 'बुलबुल मैरिज हॉल' में भी दिखाई देंगे। (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in