टी-10 क्रिकेट को ओलम्पिक में देखना चाहते बल्लेबाज क्रिस गेल

टी-10 क्रिकेट को ओलम्पिक में देखना चाहते     बल्लेबाज क्रिस गेल
Published on: 
Updated on: 
1 min read

वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा है कि वह क्रिकेट के टी-10 प्रारूप को ओलम्पिक में देखना पसंद करेंगे। गेल ने जमैका से अपने घर से बात करते हुए कहा, "मैं निश्चित तौर पर टी-10 को ओलम्पिक में देखना पसंद करूंगा। आम नजरिए से यह क्रिकेट के लिए बड़ी बात होगी। मुझे लगता है कि टी-10 अमेरिका में आयोजित किया जा सकता है क्योंकि यह बड़ा मंच है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि काफी लोग अमेरिका को क्रिकेट के लिए नहीं जानते हैं, लेकिन टी-10 अमेरिका में आयोजित कराने के लिए काफी उपयुक्त है।" गेल टी-10 लीग के आने वाले संस्करण में टीम अबू धाबी से खेलेंगे। लीग की शुरुआत 28 जनवरी से हो रही है। टूर्नामेंट छह फरवरी तक चलेगा। गेल ने कहा, "पहले तो, मैं यह कहना चाहता हूं कि वापसी करना शानदार है। मैंने पिछले दो सीजन नहीं खेले थे। इसलिए टी-10 में वापसी करना अच्छा है। कई सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी इसमें खेलेंगे।" (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in