अमिताभ ने मिस्टर नटवरलाल के सेट से साझा की पुरानी तस्वीर

अमिताभ ने मिस्टर नटवरलाल के सेट से साझा की पुरानी तस्वीर
Published on: 
Updated on: 
1 min read

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को अपनी 1979 की फिल्म मिस्टर नटवरलाल के सेट से खुद की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की, जिसमें ऋतिक रोशन चार या पांच साल के युवा लड़के के रूप में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में, Amitabh Bachchan फिल्म के संगीत निर्देशक राजेश रोशन और एक युवा ऋतिक के साथ दिखाई दे रहे हैं। बिग बी ने एक्शन कॉमेडी फिल्म के सांग 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों' को याद किया।

Amitabh Bachchan ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पहला गाना, जो मैंने फिल्म मिस्टर नटवरलाल के लिए गाया..'मेरे पास आओ मेरे दोस्तो'। संगीत की रिहर्सल म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन के साथ..और बेंच पर बैठे छोटे ऋतिक रोशन, जिन्हें 'पलटी मार के' में देखा गया है।

अमिताभ बच्चन और कुर्सी पर बैठे ऋतिक रोशन।(Amitabh Bachchan, Instagram)

इस फिल्म में राकेश कुमार के निर्देशन में रेखा, कादर खान और अमजद खान ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा कश्मीर में शूट किया गया था।(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in