आयुष्मान खुराना अभिनेता होने के साथ-साथ एडवोकेट का भी फ़र्ज़ निभाएंगे, जानिए कैसे?

आयुष्मान खुराना, बॉलीवुड अभिनेता (Wikimedia Commons)
आयुष्मान खुराना, बॉलीवुड अभिनेता (Wikimedia Commons)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना यूनीसेफ इंडिया के सेलेब्रिटी एडवोकेट के तौर पर चुने गए हैं, जो बाल हिंसा को खत्म करने की दिशा में अपना योगदान देंगे। आयुष्मान हैशटैगफॉरएवरीचाइल्ड के लिए अधिकारों पर बात करते नजर आएंगे। अभिनेता का कहना है कि उन्हें उस हर बच्चे की फिक्र है, जो एक सुरक्षित बचपन के अनुभव से वंचित रहे हैं।

आयुष्मान ने कहा, "सेलेब्रिटी एडवोकेट के तौर पर यूनीसेफ के साथ जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। मुझे लगता है कि जिंदगी में एक अच्छी शुरुआत के सभी हकदार होते हैं। जब घर पर मैं अपने बच्चों को एक सुरक्षित व खुशनुमा माहौल में खेलते हुए देखता हूं, उस वक्त मुझे हर उस बच्चे का ख्याल आता है, जिन्हें एक सुरक्षित बचपन का अनुभव कभी नहीं मिल पाया है और जो घर या बाहर हिंसा के माहौल में बड़े हो रहे हैं।"

अभिनेता का कहना है कि वह इन्हीं मासूम बच्चों के अधिकारों को अपना समर्थन देने के लिए तैयार हैं, ताकि वे भी हिंसा से मुक्त एक बेहतरीन माहौल में एक खुश, स्वस्थ और शिक्षित नागरिक के तौर पर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें।(आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in