मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर अक्षय की अपील : पुरानी सोच से बाहर निकलें

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार| (सोशल मीडिय)
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार| (सोशल मीडिय)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने शुक्रवार को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर सभी से मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं को तोड़ने का आग्रह किया। अक्षय ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखने के लिए साल 2018 में आई अपनी फिल्म 'पैडमैन' (PadMan) का हवाला दिया। आर. बाल्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिलनाडु के एक छोटे शहर में रहने वाले उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन से प्रेरित थी, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए कम लागत वाले सैनिटरी नैपकिन का आविष्कार किया था। फिल्म में राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी अहम भूमिका रही थीं।

अक्षय ने अपनी पत्नी और फिल्म की निमार्ताओं में से एक ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा, "आज विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (World Menstrual Hygiene Day) है। साल 2018 में हैशटैगपैडमैन करने से मेरी आंखें खुल गईं कि पुरानी सोच और बुनियादी स्वच्छता सुविधाओं की कमी के कारण महिलाएं क्या कुछ नहीं झेलती हैं। शुक्र है कि इनमें अब सुधार आ रहा है और मैं हमेशा इस दिशा में काम करता रहूंगा। हैशटैगब्रेदटैबू।" (आईएएनएस-SM)

logo
www.newsgram.in