एनडीए की बैठक से पहले, नीतीश ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार। (Wikimedia Commons )
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार। (Wikimedia Commons )
Published on: 
Updated on: 
1 min read

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(एस) प्रमुख जीतन राम मांझी और विकासशील इंसान पार्टी(वीआईपी) अध्यक्ष मुकेश साहनी ने राज्यपाल से मुलाकात की ओर पूरे कैबिनेट का इस्तीफा सौंपा।

नीतीश ने इससे पहले कहा था कि एनडीए गठबंधन बिहार में नई सरकार के गठन के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए रविवार को बैठक करेगी।

एनडीए नेताओं को यह भी उम्मीद है कि बैठक में पांच सालों के लिए मुख्यमंत्री का निर्णय किया जाएगा, जिसके बाद वे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

इसकी उम्मीद है कि जदयू की तरफ से अशोक चौधरी, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव इस बैठक में मौजूद रहेंगे। वहीं भाजपा से सुशील मोदी, नित्यानंद राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मांझी और साहनी बैठक में मौजूद रहेंगे। (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in