एक बेहतर गीत अपने श्रोता का पता लगा लेती है : संगीतकार अंकित तिवारी

एक बेहतर गीत अपने श्रोता का पता लगा लेती है : संगीतकार अंकित तिवारी
Published on: 
Updated on: 
1 min read

गायक-संगीतकार अंकित तिवारी ने हाल ही में रिलीज हुए गीत 'मैं नहीं जाऊंगा' को अपनी आवाज दी है। उनका कहना है कि इस गाने को मिली श्रोताओं की प्रतिक्रिया से वह काफी खुश हैं और साथ ही में उन्होंने यह भी कहा कि एक अच्छा गाना अपने श्रोताओं को ढूंढ़ ही लेता है, चाहे वह किसी भी शैली का क्यों न हो। रिलीज होने के बाद से अंकित के इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 15 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए गायक ने आईएएनएस को बताया, "व्यक्तिगत तौर पर, मैं नंबर गेम में यकीन नहीं रखता हूं।

मुझे लगता है कि अगर गाना अच्छा है, तो वह लोगों तक एक अच्छी पहुंच बना ही लेती है। उस गीत की शैली चाहे जो भी हो, लोग उसे सुनते हैं। यह वाकई में एक खूबसूरत गाना है और इसका ऑडियो-वीडियो रिप्रेजेंटेशन इसको एक अलग स्तर पर लेकर जाता है, तो कुछ मिलाकर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से मैं खुश हूं।" इस गाने को अनिकेत शुक्ला ने लिखा और कम्पोज किया है। वीडियो में महेश केशवाला और अन्या शाह हैं और सिद्धांत सचदेव ने इसका निर्देशन किया है। इसे यूट्यूब पर देखा व सुना जा सकता है। (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in