केरल में 21 वर्षीय छात्रा बन सकती है मेयर

केरल के खूबसूरत बैकवाटर ।(Wikimedia Commons )
केरल के खूबसूरत बैकवाटर ।(Wikimedia Commons )
Published on: 
Updated on: 
1 min read

माकपा ने 21 वर्षीय आर्या राजेंद्रन को मेयर प्रत्याशी के रूप में चुना है। पार्टी की जिला समिति और राज्य समिति ने उनकी उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। आर्या राजेंद्रन बीएससी गणित की छात्रा हैं और पार्टी की छला क्षेत्र समिति की सदस्य हैं। वह देश की सबसे कम उम्र की मेयर होंगी और इसके साथ पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि अब और शिक्षित महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में सामने आएंगी।

21 वर्षीय आर्या राजेंद्रन । (Twitter )

पार्टी ने हाल ही में संपन्न स्थानीय निकाय चुनावों में 100 सदस्यीय परिषद में 51 सीटें जीती हैं। 35 सीटों के साथ भाजपा यहां मुख्य विपक्षी पार्टी है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 10 पार्षदों के साथ तीसरा स्थान मिला था। निगम में चार निर्दलीय पार्षद हैं।

आर्या राजेंद्रन ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, "यह पार्टी का निर्णय है और मैं इसका पालन करुं गी। चुनाव के दौरान, लोग मुझे पसंद करते थे क्योंकि मैं एक छात्रा हूं और लोग अपने प्रतिनिधि के तौर पर एक शिक्षित व्यक्ति को चाहते थे। मैं अपनी शिक्षा जारी रखूंगी और मेयर के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करुं गी।" (आईएएनएस)

logo
www.newsgram.in