बंगाल से टीएमसी का विसर्जन करने के लिए भाजपा तैयार है : समिक भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि भाजपा बंगाल से टीएमसी का विसर्जन करने के लिए तैयार है।
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव IANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि भाजपा बंगाल से टीएमसी का विसर्जन करने के लिए तैयार है। मीडिया से बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष दोनों ही सक्रिय हैं, पार्टी किसी भी तरह से तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर के बीच हाथ मिलाने पर पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा, "टीएमसी का यही असली चेहरा है। तृणमूल कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति की वजह यह है कि पश्चिम बंगाल आने के बाद असदुद्दीन ओवैसी बाबरी मस्जिद का नाम लेने की हिम्मत कर रहे हैं। अगर पश्चिम बंगाल के लोग अभी भी चुप रहते हैं और इस स्थिति का स्वागत करते हैं, तो आने वाले दिनों में कालीघाट के सामने चंगेज खान का स्तंभ बन जाएगा।"

एसआईआर की अंतिम सूची पर समिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह हमारी चिंता का विषय नहीं है कि यह काम समय पर पूरा होगा या नहीं। पश्चिम बंगाल की जनता को एक त्रुटिहीन मतदाता सूची उपलब्ध कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। वे अपनी जिम्मेदारियों की अनदेखी नहीं कर सकते, इसलिए हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। सीएम ममता बनर्जी के बयान पर समिक भट्टाचार्य ने कहा कि वह काफी समय से यह बात कह रही हैं।

अगर आप यह कहना चाहते हैं, तो सुप्रीम कोर्ट जाकर कहिए। चुनाव आयोग के पास जाकर कहिए। इसमें भारतीय जनता पार्टी का क्या लेना-देना है। हमने जो फॉर्म-7 पेश किया था, उसे अपलोड नहीं किया गया। पुलिस ने गैर-कानूनी तरीके से जो फॉर्म 7 छीन लिया था, उसका क्या होगा। बताते चलें कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराए जाएंगे। मतदान के बाद 4 मई को परिणाम का ऐलान होगा। [SP]

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव
कमल हासन का बड़ा फैसला: एमएनएम 2026 तमिलनाडु चुनाव में सीधे नहीं लड़ेगी, डीएमके को समर्थन

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in