‘उदयपुर फाइल्स’ के बाद ‘कल्कि संभल’ लेकर आ रहे अमित जानी, खलनायक बनेंगे महेश मांजरेकर और विजय राज

उदयपुर फाइल्स के प्रोड्यूसर अमित जानी अपनी नई फिल्म 'कल्कि संभल' लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म का पोस्टर सामने आ चुका है, जो कहानी की बजाय मुख्य किरदारों की झलक दिखाता है।
'कल्कि संभल' का पोस्टर
'कल्कि संभल' IANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

उदयपुर फाइल्स के प्रोड्यूसर अमित जानी अपनी नई फिल्म 'कल्कि संभल' लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म का पोस्टर सामने आ चुका है, जो कहानी की बजाय मुख्य किरदारों की झलक दिखाता है। अमित जानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म के साथ ही दो मुख्य किरदारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अमित जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह फिल्म साल 1978 के संभल दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसे वर्तमान समय यानी साल 2024 से जोड़कर दिखाया जाएगा।

फिल्म में दो मुख्य खलनायक किरदार हैं। पहले किरदार का नाम अब्बाजान है, जिस पर साल 1978 में राजनीतिक फायदे के लिए दंगे भड़काने का आरोप लगाया गया है। इस भूमिका में अभिनेता महेश मांजरेकर नजर आएंगे। वहीं, दूसरे महत्वपूर्ण किरदार का नाम भाईजान है, जो अब्बाजान का पोता है। इस रोल में विजय राज नजर आएंगे, जिन पर कहानी के अनुसार 2024 में संभल में हिंसा फैलाने का आरोप दिखाया जाएगा।

फिल्म में एक और अहम किरदार, संभल के एसपी अर्जुन बिश्नोई का है। इस भूमिका को एक मशहूर अभिनेता निभा रहे हैं, लेकिन मेकर्स ने अभी उनकी पहचान गुप्त रखी है। बताया जा रहा है कि अगले पोस्टर में इस किरदार का खुलासा किया जाएगा। कल्कि संभल का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी अमित जानी के पास है। अमित जानी इससे पहले अपनी फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर विवादों में रहे हैं, जिस वजह से कल्कि संभल को लेकर भी बहस और चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

फिल्म संभल के ऐतिहासिक और वर्तमान दंगों को केंद्र में रखकर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को उठाती दिख रही है। ऐसे में मेकर्स का दावा है कि फिल्म किरदारों की गहराई और उनकी पृष्ठभूमि पर फोकस करेगी। पहला पोस्टर किरदारों की पहचान स्थापित करने के लिए रिलीज किया गया है, ताकि दर्शक कहानी से पहले किरदारों से जुड़ सकें। फिल्म की रिलीज डेट और अन्य डिटेल्स जल्द ही अनाउंस होने की उम्मीद है। [SP]

'कल्कि संभल' का पोस्टर
एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी समेत इन लोगों के नाम भी शामिल, जानें उनपर क्या होगा एक्शन?

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in